कविता: हम साथ साथ है
दिनांक: 28/04/2026
सूर्य चंद्रमा नभ अम्बर तारे।
जंगल नदियां पशु पक्षी प्यारे।
वन उपवन नदियां झरने न्यारे।
हम साथ साथ है ये हमे प्यारे।
होली दिवाली त्यौहार हमारे।
सावन फाल्गुन मास है प्यारे।
दूध जलेबी गुलाबजामुन सारे।
हम साथ साथ हैं लगते प्यारे।
ब्रह्मा विष्णु शिव देव हमारे।
जल अग्नि वायु देव प्यारे।
भक्ति ज्ञान के भंडार हमारे।
हम साथ साथ है रक्षक हमारे।
खोखो कबड्डी खेल हमारे।
भाषा रहन सहन सब न्यारे।
रक्षा करने खड़े जवान हमारे।
हम साथ साथ हैं जलवे न्यारे।
भारत माता के सपूत हमारे।
कृष्ण सुदामा जैसे मित्र हमारे।
सच्चे मन दृढ़ संकल्प हमारे।
हम साथ साथ है लगते प्यारे।
सत्यवीर वैष्णव बारां राजस्थान 💞💞💞✒️💞💞💞


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







