ज्ञान पर अधिकार
शिवानी जैन एडवोकेटbyss
नारी शिक्षा अधिकार है प्रकृति का,
नहीं यह कोई बंधन या दीवार।
जैसे फूल का हक है खिलना महकना,
वैसे ही ज्ञान पर है उसका प्यार।
क्यों काटो उसके बढ़ने के पंख,
क्यों रखो उसे अज्ञान के ही पंख?
वह भी तो छू सकती है ऊँचा आकाश,
क्यों बंद करो उसके सपनों की चाक?
ज्ञान की गंगा बहेगी जीवन में पावन,
अक्षर ही तो देंगे उसे सुंदर सावन।
जब शिक्षित होगी नारी, तो घर स्वर्ग बनेगा,
हर बच्चा पढ़ेगा, भविष्य स्वर्णिम रचेगा।


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







