उनकी बात क्या करनी वो दिल के करीब।
लालच ने जिनको बना दिया बेहद गरीब।।
खास रिश्तों पर जब नजर प़ड गई तिरछी।
समझ में आने लगा साजिश की गई अजीब।।
अनुभव बता रहा रिश्तों में फाँस डाली गई।
कुछ पाखंड से बनाए कार्यक्रम रहे अजीब।।
आँखों में छिपाए तो क्या छिपाए 'उपदेश'।
दिल मे दर्द है शायद उनके दिल के करीब।।
- उपदेश कुमार शाक्य वार 'उपदेश'
गाजियाबाद