◦•●◉✿✿◉✿◉●•
पहलगांव
भयानक नतीजा
हिंदू मुस्लिम !
नापाक पाक
भारत बचाएं साख
न हो बेबाक !
धर्म व जाति
विद्रोह भयंकर
पिस्ते हैं लोग !
ये कैसा धर्म
शर्म का मरहम
सीमा चरम !
सत्ता खातिर
अपनों का जीवन
न खो शातिर !
सारे इंसान
खून एक समान
क्यों घमासान ?.
सीमा रेखाएं
परिवर्तित सदा
जीव समान !
इंसानियत
ईमान जान इंसा
आस्था बाद में !
स्पर्धा न धाक
पाकिस्तान से अच्छा
हिंद तैराक !
◦•●◉✿✿◉**✿◉●•◦
✍️ राजेश कुमार कौशल
(स्वरचित:06/05/2025)