मच रहा चंहु ओर शोर,
चोर चोर चोर चोर।
पीठ में छुरा, घोंपने वाले तैयार है।
अभी तो हड़प रहे रुपये, ये मक्कार है।
चोर चोर मौसेरे भाई,
देख तेरी जांच आई।
आज तेरी कल मेरी,
बारी आई।
जांचों का क्या है,
आती-जाती रहेगीं।
मामला जालसाजी का है,
खातों के हेर-फेर का है।
बदल जाएंगे हालात,
व्यवस्था देखिए।
नगद सवा पांच लाख।
पांच पांच सौ ऐ!"विख्यात"
एक सीरीज में ना हो।
शीघ्र अति शीघ्र भिजवाइए,
रिपोर्ट मैडम से क्लियर लेते जाइए।