भ्रष्टाचार के खेल में,
भ्रष्टाचारियों के मेल में।
फाइलों की रेल में,
नहीं दिखता एक भी जेल में।
बैंक के खाते खाली कर दिए,
बैठ गए हैं, सफेदपोश बनके।
फाइलों को दबाकर,
फर्जी हस्ताक्षर कर दिए।
ढूंढ रहे हैं, पता एक दूसरे का।
घर बदल दिए हैं, एक दूसरे के डर से।
दिन बदल रहे हैं भ्रष्टाचारियों के,
असफल हो रहे हैं, खेल में।
देख रहे हैं खुद को, जेल में।


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







