जो चले गये इस दुनिया से,
उनका इंतजार मत करना।
भरोसा तोडने वाले पहचानो,
उनसे प्यार मत करना।
बादल छाये देखकर,
ख्याल बारिश का आता।
हकीकत में जरूरी नही,
ऐसा विचार मत करना।
गैरो की बात क्यो करते,
अपनो की बात कर लेना।
अपने हमेशा अपने होगे,
भरोसा 'उपदेश' मत करना।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद

The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra



The Flower of Word by Vedvyas Mishra




