गलत कहते हैं लोग, बेटियां बोझ होती हैं,
उस आंगन के माली से पूछो,
जिसने अपने घर के फूल से तुम्हारा घर सजाया।
उस पिता से पूछो, जिसने अपनी लाडली को,
हंसते-हंसते विदा किया, पर रात भर सो ना पाया।
जिस फूल को उसने बड़े नाज़ों से पाला था,
उस फूल को किसी और के आंगन में महकाया।
बेटियां बोझ नहीं, घर की रौनक होती हैं,
जिनके जाने से भी, घर में उनकी खुशबू रह जाती है।
बेटी जाती है तो सिर्फ घर नहीं छोड़ती,
अपने बाबुल के आंगन की जान साथ ले जाती है।
उस मां से पूछो, जिसने बेटी को विदा करते वक्त,
अपने आंसू छिपाकर, मुस्कुराना सिखाया।
लोग कहते हैं बेटी पराया धन होती है,
अरे पराया धन तो वो है, जो दो घरों को अपना बनाती है।
एक घर को छोड़कर, दूसरे घर को सजाती है,
अपनी खुशियां भूलकर, सबकी खुशियां मनाती है।
बेटी तो वो दौलत है, जो नसीब वालों को मिलती है,
जिस घर में बेटी हो, उस घर में रहमत बरसती है।
Written by Ranshi kesarwani


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







