जहां है बागी बलिया
जहां है बागी बैरिया
जहां गंगा का मैदान है
जहां के लोग जवान हैं
जहां जन्मे मंगल पांडे
जहां जन्मे चित्तु पांडे
डरना मैं सीखा नहीं
मरना मैं सीखा नहीं
मैं झुकूं कैसे?
मैं रुकूं कैसे?
सबसे पहले आजाद हुआ जो जिला
दिया अंग्रेजी सत्ता को जो हिला
जिसको वीरता ताज पहले मिला
मेरा वहीं जन्म स्थान है
जहां जन्मे पृथ्वी राज चौहान हैं
वही हमारा हिम्मती हिंदुस्तान है
है एक वीरों का टोला
गुदरी सिंह के टोला
लोग जहां के वीर जवान हैं
स्वर्ग से ऊंचा हमारा स्वाभिमान है
जहां के खून में उबाल है
जहां की अलग चाल है
जहां सुरेमनपुर है
जहां पांडे पुर है
जहां मांझी पुल है
जहां खिलते वीरता के फूल हैं
वही देश मेरा है
जहां हुआ सभ्यता का सवेरा है।


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







