अब कौरवों की फौज
भारत को रोक रही है,
अब फिर से अर्जुन के आगे
कई चुनौतियां आन खड़ी हैं,
लगता है महाभारत का
वह मंजर फिर से दोहराएगा,
अब फिर एक सारथी
अर्जुन को पार लगाने आएगा,
अब फिर एक सारथी
अर्जुन को पार लगाने आएगा,
अब फिर जात पात और अन्याय
न्याय को रौंद रहा है,
जगह जगह चीर हरण
अच्छाई का हो रहा है,
लगता है महाभारत का
वह दौर फिर से आएगा,
अब फिर से एक द्रौपदी
प्रतिज्ञा कर चुकी है,
उन्न दानवो के रक्त से
अपने केश रंग चुकी है,
अब फिर युद्ध का परिणाम आएगा,
अब फिर से अर्जुन नया भारत बनाएगा ....
अब फिर से अर्जुन नया भारत बनाएगा ....
----राजू वर्मा
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







