प्रेम के बदले प्रेम मिलेगा,
ऐसा उनसे अनुबन्ध नही था।
मेरी उठती भाव लहर पर,
किसी का प्रतिबन्ध नही था।
दो दिल के लेखा जोखा में,
नैनो का सम्बंध नही था।
नैनों से समझाया जाता,
नैनो में अन्तरद्वन्द नही था।
उनकी बातों का मेरे अधरों से,
'उपदेश' कोई सम्बंध नही था।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद