अजर अमर गणतंत्र है
ध्वज लहराता विश्व शांति का
भारतीय लोकतंत्र है
भारत की संप्रभुता
सारी दुनिया ने मानी है
अखिल विश्व की महाशक्तियों
में भारत की सानी है
विश्व पटल पर आगे रहना
हमने भी अब ठानी है
स्पर्धा का युग है ये और
सफलता ही मूल मंत्र है...
आत्मरक्षा की खातिर
अस्त्र-शस्त्र भंडार है
हम औरों पर करें आक्रमण
कभी न ऐसा विचार है
उत्तम संस्कृति के वाहक हैं
भरे उत्तम संस्कार हैं
कर्तव्यों अधिकारों पर
हर भारतीय स्वतंत्र हैं..
उच्च कोटि की न्याय व्यवस्था
भारतीय संविधान है
सभी धर्म और जाति पंथ का
अटल अटूट मान है
इसीलिए तो अखिल विश्व में
भारत की पहचान है
जनता के लिए जनता द्वारा
जनता का जनतंत्र है.…...
दया क्षमा करुणा उदारता
प्रेम तपस्या मंत्रणा
भारत की मिट्टी के गंध में
भरी पुनीत ये भावना
विश्व पटल पर हम दिखलाते
ये पावन जन धारणा
विश्व शांति का अमर संदेशा
हृदय हृदय में संत है.....
अजर अमर गणतंत्र है।।🇨🇮।।
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







