मुझे प्यार करने की आदत पुरानी।
मन करता मगर होती नही मनमानी।।
दिल की बाते भी ग़ज़ल में कर रहा।
गुमसुम है जो कभी रहती थी दीवानी।।
इस कदर की जुदाई पहले कभी न थी।
मजबूर लगती जैसे ढ़ल गई हो जवानी।।
आओ सजा कर ख्वाबों की दुनिया को।
हकीकत से दूर हो सैर-सपाटा की रानी।।
पास आने से पहले मेरा दिल 'उपदेश'।
दोहराना चाहता फिर से तट की करानी।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







