अज्ञान का तिमिर मिटाकर
ज्ञान का दीपक जलाए
अपने पावन निर्मल विचारों से
जन-जन का कल्याण किए
अहंकार से कोसों दूर
हृदय सदा ही भोला
सादगी के मूरत थे आप
ज्ञान के सागर
सरल स्वभाव और शांत विचार
शिक्षक थे आप सबसे महान
ज्ञान का दीपक जलाकर
आपने देश को सही राह दिखाई
दर्शन की पावन भूमि पर
ज्ञान की अद्भुत अलख जगाई
रहे अमर संदेश आपका
शिक्षा का उजियारा हो
आपके वचनों पर चलकर
उन्नत भारत देश हमारा हो
अमर रहेगा आपका नाम
आपको कोटि-कोटि प्रणाम
डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी सर
हम सभी आपके आगे शीश झुकाते हैं
5 सितंबर का पावन दिन
आपके जन्म दिन पर आता है
आदर्शो को याद कर
पूरा देश मनाता है
ज्ञान के ऐसे आदर्श को
शत-शत नमन हमारा है
हैप्पी शिक्षक दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं
-ममता तिवारी


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







