रविंद्र कुमार शर्मा ने भारत स्काउट और गाइड में झूठे आरोपों पर झूठा प्रतिबंध हटवाने की लगाई गुहार-शिवानी जैन एडवोकेट
आंल ह्यूमन सेव एंड फॉरेंसिक फाउंडेशन कोर कमेटी मेंबर शिवानी जैन एडवोकेट ने कहा कि रविंद्र कुमार शर्मा जनपद हाथरस में जिला संगठन आयुक्त स्थाई नियुक्त भारत स्काउट और गाइड में कार्य कर रहे थे। एक षड्यंत्र रचकर वर्षों पहले रविंद्र कुमार शर्मा को जिला संगठन आयुक्त स्काउट स्थाई पद से हटाकर एक सरकारी अध्यापक धीरेंद्र प्रताप सिंह को उपरोक्त पद पर नियुक्त कर दिया गया। जब कि उपरोक्त पद पूर्ण कालिक और मानदेय भी है। जिला विद्यालय निरीक्षक जनपद हाथरस द्वारा गलत सूचनाएं देकर झूठा प्रतिबंध लगवा दिया गया। एक ही समय में अपने कॉलेज में धीरेंद्र प्रताप सिंह पढ़ाएंगे या प्राइवेट एनजीओ का कार्य करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने लिखित में दिया कि पठन-पाठन के बाद धीरेंद्र प्रताप सिंह प्राइवेट एनजीओ का कार्य करते हैं। रविंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि कॉलेज में छात्र ही नहीं होंगे तो धीरेंद्र प्रताप सिंह भारत स्काउट और गाइड के शिविर किसको करायेगें।वर्षों बाद अब 85000रूपये की झूठी वित्तीय अनियमितता बताई गई। मेरा आर्थिक रूप से एवं मानसिक रूप से उत्पीड़न किया जा रहा है। धीरेंद्र प्रताप सिंह अपने कॉलेज के शिक्षण कार्य को छोड़कर महाविद्यालयों में प्राइवेट एनजीओ भारत स्काउट और गाइड का शिविर कराते हैं। मानदेय एवं अन्य खर्चे भी प्राप्त करते हैं। इसकी पुष्टि महाविद्यालयों से की जा सकती है। प्राइवेट एनजीओ से प्राप्त आय को आयकर विभाग में नहीं दर्शाते। जिला विद्यालय निरीक्षक जनपद हाथरस द्वारा लखनऊ में कार्यकारी प्रादेशिक सचिव से मिलकर जो कि महिलाओं का शोषण कर रहे हैं, भारत स्काउट में कार्यरत अधिकारियों को इतना परेशान कर रहे हैं कि वह आत्महत्या करने पर मजबूर है। दो अधिकारी कुछ माह पहले ही आत्महत्या कर चुके हैं। एक महिला अधिकारी ने भी शोषण के विरुद्ध न्याय की गुहार लगाई है।
रविंद्र कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री जी से झूठे आरोपों के आधार पर झूठे प्रतिबंध हटवाने की गुहार लगाई।

The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra



The Flower of Word by Vedvyas Mishra




