(बाल कविता)
मीठी लोरी गाती माँ
_____________
प्रतिदिन रात सुलाती माँ ।
जल्दी सुबह जगाती माँ ।।
अच्छी-अच्छी बातें हरदम
बच्चों को समझाती माँ ।
भूख लगे तो गोद उठा कर
अपना दूध पिलाती माँ ।
चलते-चलते गिर जाता जब
फौरन दौड़ उठाती माँ ।
नींद न आती जब बच्चों को
मीठी लोरी गाती माँ ।
बीमार अगर हो जाते हैं तो
झटपट दवा पिलाती माँ ।
अपनी जान छिड़कती रहती
हर पल प्यार लुटाती माँ ।
अंधियारे को दूर भगा कर
बनती दीपक बाती माँ ।
धन दौलत का नहीं भरोसा
लेकिन साथ निभाती माँ ।
नज़र गुज़र व बुरी बला से
सबको सदा बचाती माँ ।
______
~राम नरेश 'उज्ज्वल'


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







