जिला अलीगढ़ भारत स्काउट और गाइड में धांधली -शिवानी जैन एडवोकेट
अलीगढ़
ऑल ह्यूमंस सेव एंड फॉरेंसिक फाउंडेशन डिस्टिक वूमेन चीफ शिवानी जैन एडवोकेट ने कहा कि फर्जी नियुक्ति प्रकरण भारत स्काउट और गाइड जिला अलीगढ़ में संलिप्त तीनों सरकारी प्रधानाचार्य श्री अंबुज जैन, श्री डालेश कांकरान, डॉक्टर इंदू सिंह जोकि भारत स्काउट और गाइड में भी कार्यरत है, के द्वारा दिनांक 30 जून 2023 में प्रार्थनी को, एवं प्रादेशिक मुख्यालय लखनऊ, जिलाधिकारी अलीगढ़, को लिखित में दिया गया कि नवीनीकरण शुल्क जमा नहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक के अनुसार अब भारत स्काउट और गाइड जिला अलीगढ़ की कोषाध्यक्ष/प्रधानाचार्य चिरंजी लाल इंटर कॉलेज श्रीमती मधु वार्ष्णेय द्वारा 1 अक्टूबर 2024 में लिखित में दिया कि नवीनीकरण शुल्क जमा,मा० मुख्यमंत्री पोर्टल पर जिला विद्यालय निरीक्षक अलीगढ़ द्वारा वर्ष
2020-21,2021-22,2022-23की नवीनीकरण शुल्क जमा रसीद जवाब में डाली गई।
इससे स्पष्ट होता है कि नवीनीकरण शुल्क जमा था।जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय अलीगढ़ के अनुसार कोषाध्यक्ष द्वारा लिखित में दिया गया कि नवीनीकरण शुल्क सन 2023 तक जमा, 1 अक्टूबर 2024 में रसीद माननीय मुख्यमंत्री पोर्टल पर डाली गई। डॉ कंचन जैन ने कहा कि तीनों सरकारी प्रधानाचार्य जो कि भारत स्काउट और गाइड में भी कार्यरत है,को
उसी प्रकार लिखित में देना चाहिए की सन 2023 तक नवीनीकरण शुल्क जमा है।जिस तरह उन्होंने मुझे लिखित में दिया कि जमा नहीं। डॉक्टर कंचन जैन ने भारत स्काउट और गाइड के बैंक खाते की जांच की मांग करते हुए कहा कि लगभग 4 वर्षों में कितनी स्वतंत्र दल एवं कंपनियों को इस तरह बंद कर दिया गया। झूठे आरोप एवं गलत तथ्य प्रस्तुत करके फर्जी प्रतिबंध लगाना, जब 25 अप्रैल 2023 में उपरोक्त तीनों के विरुद्ध फर्जी नियुक्ति प्रकरण में जांच चल रही है तो फिर 30 जून 2023 में कैसे प्रतिबंध लगा सकते हैं। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने शहर विधायक एवं अधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके हस्तक्षेप करने के बाद ही निष्पक्ष न्याय हुआ।

The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra



The Flower of Word by Vedvyas Mishra




