आपका आगमन हो रहा है,
दिल में सुमन खिल रहा है,
छठी मैया की कृपा से,
खुशियों का मौसम मिल रहा है।
छठी मैया का हो रहा है आगमन,
स्वागतम स्वागतम स्वागतम,
आ गया छठी मैया का पर्व पावन,
बदल गया है दिल का आलम।
मुस्कुराया है आज इंतजार,
सज गया है आंगन घर-द्वार,
आपके आगमन की आहट से,
महक उठा है सारा संसार।
चारों ओर गूंज रहे हैं,
छठ के मधुर गीत,
हर मन आज आपकी,
भक्ति में रंग रहा है।
हर चेहरे पर मुस्कान छाई है,
हर घर में उजाला और,
खुशियों की बहार आई है,
छठी मैया के स्वागत में,
पूरी सृष्टि मुस्कुराई है…।।
-ममता तिवारी


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







