निर्बल पर प्रहार कर रही,
बलवान पर प्रतिहार कर रही,
धरती के कण - कण में,
रक्त की धार बह रही,
ये वही रक्त भूमि है...।
ये कर्मी भूमि है...।।
ज्ञान की दीवार को,
तोड़ रही अज्ञान है,
प्रेम की अभिलाषा को,
मिटा रही द्वेष है,
कर्म का कोई भय नहीं,
बस जिंदगी को काट रही है,
ये वही शर्म भूमि है...।
ये कर्म भूमि है...।।
नारी की दुर्दशा कर,
हँस रहा संसार है,
खुद के गिरेबार पर,
झांक न रहा तनिक भी,
जलील करता अभिशाप है,
बांध के किसी को बेड़ियों में,
खुद आज़ादी के पर लगा रहा,
बन करके रावण सा,
खुद बलवान बता रहा,
ये वही दंड भूमि है...।
ये कर्म भूमि है...।।


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







