ये दिल के रिश्ते कैसे होते हैं ?
ये दिल के रिश्ते कैसे होते हैं,
हो भले ही इन्हें बेपनाह प्यार किसी से
पर कभी बयां नहीं करते हैं,
इतना प्यार करते हैं कि
इन्हें खोने से सभी डरते हैं,
ये दिल के रिश्ते ऐसे होते हैं।
ये दिल के रिश्ते कैसे होते हैं ?
इनसे जुदाई,
मतलब मौत है आई,
मर मिटे किसी की खुशी के खातिर,
ये दिल के रिश्ते ऐसे होते हैं।
ये दिल के रिश्ते कैसे होते हैं ?
ज़िस्म से भले ही दूर हो
पर रूह से हमेशा पास होते हैं,
बातें बड़ी प्यार भरी करते हैं और
दूर रहकर इन्हीं बातों से कभी
हमे रूला देते हैं,
ये दिल के रिश्ते ऐसे होते हैं।
ये दिल के रिश्ते कैसे होते हैं..?
ये दिल के रिश्ते ऐसे होते हैं।
✍ रीना कुमारी प्रजापत ✍
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







