हम तुम्हारे पास होंगे तो भी क्या हो जाएगा,
दिल तो धड़कता है,
तुम्हारे पास भी हमारे पास भी,
पराए चलते पैरों के साथ भी,
तो मोहब्बत हुई किसकी,
जो करते रह गए,
जो कर न सकें,
जो करते करते रह गए,
जिनकी हो गई,
मोहब्बत तो साजिश है प्राण की,
जब निकल जाएगी दिल से,
पूरा तन सूखाकर,
मन के भ्रम जो पैदा हुए,
वो समझ लेंगे,
आज ही दिल कमबख़्त,
मोहब्बत छुपाकर,
खुद ही मोहब्बत कर लिया,
हमें तो रख कि होगी होगी,
नादानी है,
सब अपने लिए करते रहे,
हम इंतज़ार पर ही सिर पटकते रहे,
कुछ न हुआ,
अरे हुआ होना ये सब हो चुका था,
हम तो आज तक बासी मोहब्बत करते आए हैं,
सही लगते ना शब्द मेरे,
क्या मोहब्बत,
कुछ बचाकर ही नहीं रखती,
हमसे हाय ही मिलेगी।
- ललित दाधीच


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







