जंग ही तो हो रही है सदा से,
जीने देते ही कहाँ हो,
हवा में राख पड़े हुए हैं हम सब,
अब तक भी धरातल पर पैर नहीं जमे,
जब जिंदगी को एक संतुलन में लाते हैं,
कि जिंदगी सिर्फ गुज़ारे ही ना,
जी कर जी के जाएं,
तब फिर जंग आ जाती है,
सीने से चिपकने,
और बस बेचैनी दर्द और क्या हो रहा है,
इसी में रह जाते हैं,
ये आखिर में ये खुदा आखिरी में सब कुछ,
करवाकर या होता बनकर सबके जिक्र जहन मौजूदगी में,
खुद को ही बताएगा खुद की कहानी का सार,
कि सब जिंदगियों से उनकी जिंदा चाह की जगह उनके ही सार सारा सबकुछ, फिर मूल को निकालकर खुद को देगा,
क्या ये कहानी लिखता रहेगा ऐसे ही,
ऐसे ही काल से काल में किरदार,
माहौल सब बनाता रहेगा,
खुद एक झलक के बिना,
ये निराकार या फैला हुआ,
अब सबको साकार में आकार में रूप में,
सबको सब दृश्य अहसास लिए,
ये क्या कर रहा,
हुआ है क्या ये,
यार ऐसे थोड़ी चलेगा,
ये जिक्र है क्या,
ये ही में मैं सब लूटे गए,
सार मिलने के बाद भी ,
सार है तो नहीं,
वो ये जिस बिंदु को पकड़े हैं,
इसको क्यों चाहिए,
अंतिम रूप से,
इस खेल कहानी में,
इस बिंदु से ये क्या करेगा,
इसे क्या मिलेगा,
करना क्या है इसे,
आवश्यकता, अभिलाषा और अधिकार,
इसी में सब समाप्त,
और जो यह नहीं कर सके,
वो कहते हैं,
मुक्त हो जाएं,
या मन नहीं,
या मन नहीं,
एहसास नहीं,
पर ये तीन में ही,
सब उलझ गए,
उलझा दिए,
खुद भी इसी सुलझन में उलझन है।
- ललित दाधीच


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







