वीरांगना का संदेश
शिवानी जैन एडवोकेट Byss
लक्ष्मीबाई चली गई, पर एक संदेश सुना गई,
कायरता के अंधेरे में, वो मशाल जला गई।
नारी तुम अबला नहीं हो, तुम में शक्ति अपार है,
ज़रूरत पड़े तो उठा लो तुम भी, स्वाभिमान की तलवार है।
अन्याय के आगे झुकना, सबसे बड़ा गुनाह है,
आज़ादी की राह ही, सबसे पावन राह है।
आज भी जब झांसी के किले पर, तिरंगा लहराता है,
रानी के बलिदान का किस्सा, हवा भी गुनगुनाता है।
वो सोई है गौरव की नींद, पर देश को जगा गई,
झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, अमर कहानी बना गई।


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







