यकीनन कह रही तुम लौट कर आना।
दरवाजे बन्द देखो तो जरा खटखटाना।।
जिन्दगी का सफर साथ में कटे जितना।
इजाज़त रहेगी हमेशा ये भूल मत जाना।।
तुम्हारा इरादा दूर रहकर रुपया कमाना।
मेरी मर्जी साथ में रहकर आनन्द पाना।।
सच्चाई अपनी जगह बाते अपनी जगह।
लौटने की गुंजाइश रखना भूल मत जाना।।
मन व्यथित हो कॉल पर सब कुछ कहना।
मन बहलाया करुँगी उद्देश्य दबाव घटना।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







