विनती करते संकट हरे त्रिदेव शक्तिधारी।
त्रिदेव की शक्ति ने रची सृष्टि सुंदर न्यारी।
त्रिदेव की शक्ति से भयभीत दुनिया सारी।
प्रलय व संकट से रक्षा करो त्रिदेव हमारी।
ब्रह्मा विष्णु महेश तीनों लीला रचते न्यारी।
तीनलोक में डंका बाजे त्रिदेव प्रलयकारी।
प्रलय करे सृजन करे अद्भुत छवि प्यारी।
रुप बदलकर रक्षा करे त्रिदेव लीलाधारी।
शंख त्रिशूल चक्र धारण करते त्रिपुरारी।
सब लोगों की रक्षा करते डरते दुराचारी।
कपटी दुराचारी घबराते महिमा है न्यारी।
त्रिदेव सारे दुखड़े हरते पूजन मंगलकारी।
आदिशक्ति प्रकृति माता सबकी शुभकारी।
सब संताप हरे त्रिदेव शंख चक्र त्रिशूलधारी।
विनती करते संकट हरो त्रिदेव शक्तिधारी।
त्रिदेव की शक्ति ने बनाई सृष्टि सुंदर न्यारी।
-सत्यवीर वैष्णव

The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra



The Flower of Word by Vedvyas Mishra




