सूरज संग सपने जागे
सूरज संग सपने जागे
जाना है अब आगे-आगे
सपनों का कोई कुसूर नहीं
तेरी ही ओर मन भागे....।।
सूरज की किरणे बोली
चल खेलते हैं अब होली
करती इंतजार बाहें फैलाके
सूरज संग सपने जागे....।।
कुछ प्यार तो तुझमें है
कुछ लगाव तो तुझमें है
मन में बड़ी उमंगे जागे
सूरज संग सपने जागे....।।
- सुप्रिया याहू