मिटा दे प्यास आँखों की दिल की उदासी।
जीना मुश्किल हुआ ऐसी मिली शाबासी।।
बरक्कत के नशे मे चूर जो कुछ करे थोड़ा।
दूरी ज्यादा नही कैसे कह दूँ हो गई प्रवासी।।
अगर कुछ बात बाकी हो तो जरूर आना।
सफर कट जाएगा 'उपदेश' चाहत है प्यासी।।
- उपदेश कुमार शाक्यवार 'उपदेश'
गाजियाबाद