Dastan-E-Shayara By Reena Kumari Prajapat

Dastan-E-Shayara By Reena Kumari Prajapat


Show your love with any amount — Keep Likhantu.com free, ad-free, and community-driven.

Show your love with any amount — Keep Likhantu.com free, ad-free, and community-driven.



The Flower of WordThe Flower of Word by Vedvyas Mishra
The Flower of WordThe novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas MishraThe Flower of Word by Vedvyas Mishra
Dastan-E-Shayara By Reena Kumari Prajapat

Dastan-E-Shayara By Reena Kumari Prajapat

The novel 'Nevla' (The Mongoose), written by Vedvyas Mishra, presents a fierce character—Mangus Mama (Uncle Mongoose)—to highlight that the root cause of crime lies in the lack of willpower to properly uphold moral, judicial, and political systems...The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra

कविता की खुँटी

                    

शांति जरूरी है

शांति है तो खोज होती है,
खोज होती है तो सत्य मिलता है,
सत्य में स्वरूप के दर्शन होते हैं,
स्वरूप में स्पष्टता होती है,
स्पष्टता में स्वीकार करना होता है,
स्वीकार एक अनिवार्य और स्वस्थ व्यवस्था होती है,
यह व्यवस्था में एक स्वतंत्रता होती है,
स्वतंत्र होने पर हमें ज्ञान मिलता है,
वह ज्ञान का उपयोग करते करते,
हमें अनुभव मिलता है,
वहीं अनुभव हमें एहसास देता है,
उस एहसास हम समय को जान पाते हैं,
वो समय की गति को पकड़ पाते,
वो गति ऐसी होती है कि हमारे लिए,
कि वर्तमान हमेशा जिंदा रहता है,
ना हम कल में होते हैं,
ना हम अगले कल में होते हैं,
हमारा आज ही रहता है,
आज ही हमारा सुकून है,
सुकून ही एक मुस्कान है,
मुस्कान हमारी विरासत है,
यह विरासत सुख की सीढ़ियां,
सीढ़ियों में चढ़ने पर,
मेहनत करने का मजा है,
मज़ा हमारे मन को मजबूत करता है,
मन से तन का अथाह विकास होता है,
यह विकास हमें आगे बढ़ाता है,
आगे बढ़ने पर हम,
अपने ख्वाब पूरे करते हैं,
यह ख्वाब हकीकत के दरवाजे खोलता है,
इन दरवाजों में,
हमारी पहचान मिल जाती हैं,
वही पहचान हमें मंजिल तक पहुँचाती है,
उस मंजिल में हमारा प्रेम होता है,
वही प्रेम पवित्र और स्वाभाविक है,
ये स्वभाव हमें साक्षी बनाता है,
यह साक्षी होना हमें विवेक और संपूर्णता देता है,
इस संपूर्णता में एक विश्वास होता है,
यह विश्वास ही सबसे बड़ी शक्ति है,
इस शक्ति में अस्तित्व सुरक्षित है,
यही सुरक्षा उजाला है,
यही उजाला राहें बनाता जाता है,
इसी उजाले में राहों से सही मोड़ बनते हैं,
वही मोड़ हमारी निजता तक ले जाते हैं,
वो निजता देती है परिणाम और प्रमाण,
ये प्रमाण ही वो विज्ञान है,
जिससे घटनाएं हुई हैं,
यही घटनाएं उस सम्मान के पास ले जाती हैं,
सम्मान हमें उस ऐश्वर्य में ले जाकर विलीन करती है,
वो विलीनीकरण हमें उस परम का संकेत देती है,
ये संकेत सनातन का आधार है,
ये सनातन शून्य अनंत यात्रा का आनंद देता है,
ये देते देते हम स्वयं ही आनंद हो जाते हैं,
स्वयं की आत्मा अब तन की जगह वहीं आत्मा रहती है,
ये आत्मा अपने कर्म करती नहीं बल्कि वह कर्म हो जाती है,
वो हो जाना हमें सभी शब्दों की लोम विलोम की वास्तविक दुनिया से दूर कर देता है,
वो दुनिया दूर रहकर भी हम उसके पास रहते हैं,
पर अपनी निर्भरता नहीं रखते,
जब निर्भरता नहीं रहती है तब जरूरी कुछ नहीं होता,
वही जरूरी ना होने पर आवश्यकता भी नहीं होती है,
बल्कि स्वेच्छा से रहती है,
स्वेच्छा से भेद नहीं रहता,
भेद नहीं होना ही होने का सबूत है,
वही सबूत हमारे सवालों का जवाब है,
वही जवाब हमारी शांति है,
वही शांति हमें मौन भी कर दे,
तो वही मौन हमारी आवाज है,
वो आवाज सदाबहार है,
सदाबहार ही तो जीवन है,
जीवन ही वह प्रकृति है,
यही प्रकृति तो हमें सारी कहानी बताती हैं,
जो हम जी रहे हैं,
अतः शांति ही पहली परत और कुंजी है।



- ललित दाधीच




समीक्षा छोड़ने के लिए कृपया पहले रजिस्टर या लॉगिन करें

रचना के बारे में पाठकों की समीक्षाएं (0)

+

कविताएं - शायरी - ग़ज़ल श्रेणी में अन्य रचनाऐं




लिखन्तु डॉट कॉम देगा आपको और आपकी रचनाओं को एक नया मुकाम - आप कविता, ग़ज़ल, शायरी, श्लोक, संस्कृत गीत, वास्तविक कहानियां, काल्पनिक कहानियां, कॉमिक्स, हाइकू कविता इत्यादि को हिंदी, संस्कृत, बांग्ला, उर्दू, इंग्लिश, सिंधी या अन्य किसी भाषा में भी likhantuofficial@gmail.com पर भेज सकते हैं।


लिखते रहिये, पढ़ते रहिये - लिखन्तु डॉट कॉम


LIKHANTU DOT COM © 2017 - 2026 लिखन्तु डॉट कॉम
Designed, Developed, Maintained & Powered By HTTPS://LETSWRITE.IN
Verified by:
Verified by Scam Adviser
   
Support Our Investors ABOUT US Feedback & Business रचना भेजें रजिस्टर लॉगिन