स्वार्थ में अंधों का,
आलम देखिए।
काला दिखता नहीं,
तो सफेद ही देखिए।
नंबरों का खेल,
रिकॉर्ड है गायब।
खाते में है जमा,
हेरा फेरी देखिए।
झूठ बोलने में है माहिर,
नया अंदाज देखिए।
आधा तेरा आधा मेरा,
नया हिसाब देखिए।
अंकी इंकी डंकी लाल,
एक नई काकी ताई देखिए।
सरकारी दस्तावेज गायब,
अब नया गोलमाल देखिए।