आप क़सूरवार हैं ये मान लीजिए,
पर आपका क़सूर नहीं है ये जान लीजिए,
ये इंसानी नीयत में खुद को जगत दिखाने रोब आ गया है,
खुद का चेहरा साफ करने के बजाय,
औरों को शीशा दिखाना आ गया है,
अब इनसे उलझने से अच्छा अपनी तपन से तपस्या प्रकट कर खुद को ही ढालों,
कोई जरूरत को जरूरी ना होने दो,
मात्रा रखो उसे जीवन नहीं,
बदलाव हो तो डगमगाने की जरूरत ना पड़े,
इंसान तभी तक है जब तक वह धैर्य और जिम्मेदारी निभा ले,
पर ये परे पहले वह जी ले,
जीवन धैर्य जिम्मेदारी,
ये इंसान की नीयत से घुली हुई शीशी है,
इसमें एक सुगंध है,
बस वह लेना आ जाए तो,
इंसान आजीवन स्वयं के आधार पर जी सकता है,
वह है पल को नियंत्रित करने और उस पर पर पकड़ रखना,
हर पल को कैसे स्वयं के लिए जीवित रखना है,
और उस पल से अपनापन जोड़ना है,
पर यहीं सबसे कठिन विरह झेलना पड़ता है।
- ललित दाधीच


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







