व्यवहार हमें सिखलाता कोरा ज्ञान नही।
मौके पर जो नज़रे फेरे होते इंसान नही।।
बनना है अगर किसी को इस दुनिया में।
शिक्षित बनो मददगार बनो भगवान नही।।
औकात से ज्यादा मिलने पर ना इतराओ।
शुक्रिया अदा करना सीखो अभिमान नही।।
स्वार्थ से पीड़ित कुछ बन सकता 'उपदेश'।
उसकी बातों में फंस कर रहना आसान नही।।
प्यार मोहब्बत में वायदों का होना आवश्यक।
बाँट सको तो खुशियाँ बाँटो यों एहसान नही।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







