सब ठीक कहकर टाल देते लोगो को।
मुस्कुराकर अपने हाल देते लोगो को।।
अन्दर झांककर कोई देखना चाहे मेरे।
चलते चलते हालचाल देते लोगो को।।
अपनी समस्या का समाधान छुपाकर।
होशोहवास में सम्हाल लेते लोगो को।।
'उपदेश' की जरूरत नही साथ चाहिए।
कुछ नही कहकर टाल देते लोगो को।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद