कुछ नए नए लोग यहां आए,
हम पहचान गए हैं उन्हें,
जो लिखंतु पर छाने आए हैं...।।
लेके नई उम्मीदें, नई तरंगें,
दिल को सहलाने आए हैं,
पाके उनकी प्यार भरी समीक्षाएं,
वो नई खुशियां बांटने आए हैं...।।
हम राह ताकते रहे हैं उनकी,
जो हमसे रूठ गए थे,
अब खुशियां दुगुनी हो गई है,
कुछ लोग हमारी हिम्मत बढ़ाने आए हैं...।।
विश्वास की घड़ियां हैं,
उम्मीद की किरण जगाने आए हैं,
एक सवाल मेरा, एक जवाब उनका,
क्या वो फिर से रूठ जाने आए हैं...।।
- सुप्रिया साहू


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







