रचना का सम्मान करो
आने, वाली रचना का, मिल कर सम्मान करो
पढ़ो न तुम इसे केवल इसका भी सम्मान करो
इसको लिखने वाले ने कितने पल बेकार किए
तुम अपनी भूल पर मत इतना अभिमान करो
कुछ तो कहो कुछ बोलो रचना को पढ़ने वालो
बन कर तुम गूंगे बहरे मत ऐसे प्रस्थान करो
कितने शब्दों का चयन किया न जाने कैसे - कैसे
लिखने वाले की मेहनत का अब सम्मान करो
कितने कष्ट उठाए होंगे क्या उसने सोचा होगा
करो टिप्पणी हर रचना पर और गुणगान करो
जब कमेंट नहीं होगा टूटेगा तब ये दिल उसका
रचनाकार, की खातिर, कार्य कोई महान करो
केवल रचना लिखने से काम नहीं चलता प्यारे
मिलेगा सम्मान तभी जब सबका सम्मान करो
गर कहा नहीं कुछ तूने यादव क्या होगा सोचो
छाएगी ये घोर निराशा मत ऐसे अपमान करो
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







