चाहा जिसको रखना दिल की गहराईयों में।
खो गई लगती कहीं किसी की परछाईयों में।।
नंबर सलामत है मगर उनसे बात नही होती।
अक्सर ऐसा देखा प्रेम तड़पा मजबूरियों में।।
जिसके लिए राहें बदली वो भी ऐसे बदली।
बहाने बना कर दामन छुड़ाया रुस्वाईयों में।।
मोहब्बत करनी चाहिए इश्क में दूरियाँ रही।
इश्क करने पर वक्त कट जाता तन्हाईयों में।।
आशावादी हूँ पर मन ने भटकना नही छोड़ा।
ताकती रहती निगाहें 'उपदेश' तन्हाईयों में।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







