आनन्दित होते लोग सबकी नज़र में है।
दंगा-फसाद के लिए शामिल गदर में है।।
तरीका शर्मसार कर रहा चिंता नही उन्हें।
राजनीति में होशियारी बेहद खबर में है।।
पूरी तरह से प्रभावित ग़ज़ल होने लगी।
बेचैनी और बढ़ेगी जिनके पैर कब्र में है।।
औरतों की बात करने वाले ध्यान से पढ़े।
सही कानून वाली औरते किस कदर में है।।
भ्रष्टाचार परिवारवाद की बाते ढकोसली।
शिक्षा का बजट सीमा से नीचे गटर में है।।
कितनी अजीब बात ने अधिकार ले लिया।
सिलसिला बातों का 'उपदेश' सफर में है।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







