धुन की मरहम मेरे गीतों पै लगाने आजा।
लय के टूटे हुए टुकड़ों को मिलाने आजा।
नींद के घर में तो हर रोज ही तू आता है,
पलकों की देहरी पै पदचिन्ह बनाने आजा।
मेरी किस्मत ने तेरा नाम लिखा था जिन पर,
उन लकीरों को इन हाथों से मिटाने आजा।
आंखें भर आतीं हैं प्यासी नदी की रह-रह कर,
डगमगाती हुई किश्ती को डुबाने आजा।
दर्द की आग ने बुझने न दिया दिल का दिया,
इस सिसकती हुई बाती को बुझाने आजा।
अपने इन वादों के सूखे गुलाबों को आकर,
मेरी उम्मीद की अर्थी पै चढ़ाने आजा।
आखिरी बार तेरे कांधे पर सिर रख रोलूं,
बहुत बेबस हूं सिर्फ कांधा लगाने आजा।
धुन की मरहम मेरे गीतों पै लगाने आजा।
लय के टूटे हुए टुकड़ों को मिलाने आजा।
गीतकार अनिल भारद्वाज एडवोकेट हाईकोर्ट ग्वालियर
सर्वाधिकार सुरक्षित रचनाकार


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







