उसे मैंने दिया—
एक छोटा सा,
एक हल्का सा,
एक बारीक सा,
एक पतला सा प्रेम...
जो उन्हें अपने हाथों में भारी लगा।
मैंने फिर वही कहा, एक दुकानदार से—
कि एक हल्का सा,
छोटा सा, बारीक सा
प्रेम स्वीकार करें।
उन्होंने चश्मे से आँखें मेरी तरफ मोड़ीं,
और नीचे से ऊपर देखा—
जैसा अक्सर...
पर उन्होंने जो कहा, कि—
"फिर से कहो, क्या कहा?"
"इसलिए मैं प्रेम की बात नहीं कर सकता,
क्योंकि मैं इसके बदले—
ना कीमत ले सकता हूँ, ना दे सकता हूँ।"
"मैं खाली हूँ...
और दुनिया में थोड़ा काम करना पड़ता है, इसके सिवा—
ये अकेला मुझे देखता है,
जहाँ मेरी जेब खाली कर देता है...
काम के सिवा।
- ललित दाधीच


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







