ये भूलने भुलाने की बातें छोडो।
नई शुरुआत करके दिल जोडो।।
कसक जो भी हो मिटा लो अब।
गले लगाकर थोडी खुशी जोडो।।
पुरानी बाते आने लगती 'उपदेश'।
किस बात पर बिछड़े उसे छोडो।।
यह सोचो रंग अभी तक कायम।
तेरे पर मेरे पर भरोसा न छोडो।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद