जिस ख्याल को मैं चश्मेबद्दूर कहा करती थी।
उसी की नजर अब मुझसे दूर रहा करती थी।।
किसी ने भी रिश्ते का मतलब नहीं समझाया।
मुश्किल घड़ी में उसी ख्याल में रहा करती थी।।
शुक्रिया कैसे करे मुश्किल दिन और रात का।
खामोशी से लड़ती ख्यालो में रहा करती थी।।
जो दूर चला गया उसे दुआओ में याद करती।
ना आने वाले वक्त के ख्याल में रहा करती थी।।
सारी मधुरता किसी एक जगह संचित 'उपदेश'।
उसके अधरों की सोच ख्यालो में रहा करती थी।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







