जबाव नही देने से ज़ज्बात थम नही जाते।
उनका पैटर्न बताता आनलाईन नही आते।।
मोहब्बत में कसक का असर दिल टूटा सा।
दूरी बनाने के लिए जानबूझकर गम दबाते।।
लुक्स पर ध्यान देने से एनर्जी बदल जाती।
अन्दर ही अन्दर मुस्कराते नज़र नही आते।।
बर्ताव में बदलाव मन में टीस की हलचल।
लहजा ठण्डा नही भड़क जाने से घबराते।।
आमना-सामना हो न जाए व्हाटसएप पर।
बेवजह शेड्यूल सरकारी राज सा छिपाते।।
ये दिनचर्या मशीन की तरह हो गई उनकी।
मोड़ आते 'उपदेश' नजरअंदाज कर जाते।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







