मोहब्बत दुबारा नही होती
रात में चमकती हर चीज सितारा नहीं होती
होती है एक बार मोहब्बत, दुबारा नहीं होती
मोहब्बत, नहीं हो तुम पहली, जानते हैं हम
इस रिश्ते में वो पहली सी उल्फत नहीं होती
होती है जो पहली बार मोहब्बत दिल में जानां
दूसरी बार मोहब्बत में वो इबादत नहीं होती
दूसरी मोहब्बत होती है, एक समझौता जानां
उसमें कोई शिकवा और शिकायत नहीं होती
खामोशी ही बेहतर है दूसरी मोहब्बत में जानां
किसी और बात की उसमें गुंजाइश नहीं होती
अब यकीं करो न करो ये तुम्हारी मर्जी यादव
इन शिकायतों में कोई भी, कुरबत नहीं होती
यह रचना, रचनाकार के
सर्वाधिकार अधीन है
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







