हम मिले तो,
दिल मिला,
दिल मिला तो,
धड़कन मिली,
धड़कन मिली तो,
चैन मिला,
चैन मिला तो,
घर में राहें रुकी,
राहें रुकी तो,
अपने मिले,
अपने मिले तो,
सुकून मिला,
सुकून मिला तो,
सोने लगे,
सोने लगे तो,
ख्याल मिला,
ख्याल मिला तो,
सपने मिले,
सपने मिले तो,
राहें मिली,
राहें मिली तो,
जगने लगे,
जगने लगे तो,
दौड़ने लगे,
दौड़ने लगे तो,
थकान हुई,
थकान हुईं तो,
बातें की,
बातें की तो ,
भाव जुड़ने लगे,
भाव जुड़ने लगे तो,
इंसान मिला,
इंसान मिला तो,
ख़त लिखे,
ख़त लिखे तो,
कागज़ भी छुपाए,
कागज छुपाए तो,
कुछ हुआ,
कुछ हुआ तो,
प्यार हुआ,
प्यार हुआ तो,
आँसू भी निकले,
आँसू निकले तो,
पलकें विषयहीन हुई,
विषयहीन हुई तो,
दुलार मिला,
दुलार मिला तो,
परिवार बना,
परिवार बना तो,
लोग बढ़े,
लोग बढ़े तो,
कर्म किया,
कर्म किया तो,
भूख लगी,
भूख लगी तो,
कुछ तो पेट भरा,
पेट भरा तो ,
सोचने लगे,
सोचने लगे तो,
याद आई,
याद आई तो,
खो गए ,
खो गए तो,
फिर मिले।।


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







