यहाँ अनेक धर्म हैं
है विभिन्न संस्कृति,
यदि हो इनमें एकता
तो अवश्य होगी उन्नति।
भारतमाता की गोद में
अवतरित हुए कई अवतार,
इन्हीं से उत्पन्न हुआ
भारतीय संस्कृति का आधार।
भारत की भूमि पर
जन्में कई वीर महान,
जिन्होंने अपने देश के लिए
किया अपने प्राणों का दान।
एक ऐसा देश है भारत
जिसे माँ कहा जाता है,
सौभाग्य है हर भारतवासी का
जिनकी माँ भारतमाता है।
मेरी मातृभूमि,मेरी जन्मभूमि
मेरा प्यारा देश है भारत,
मुझे गर्व है अपने देश पर
मेरी शान और पहचान है भारत।
- वंशिका जेठानी


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







