दिल में हजार तूफानों की कश्तियां बह रही,
मेरे ही उम्र में कई हस्तियां भी मर रही,
अपनों से लड़ के लड़ाइयां कितनों की नैया डूब रही,
संघर्ष की इस पीड़ा में मैं कब जीत का हार बनूंगी,
मैं कब सर्वश्रेष्ठ रचनाकार बनूंगी....।।1
इसी मिट्टी में जन्म लेकर इसी मिट्टी में मिल जाऊंगी,
करके कुछ अच्छे कर्म मैं दुनिया को दिखलाऊंगी,
जो बहे रगों में सबके ऐसी खुशबू बन महकाऊंगी,
पत्थर की लकीरों को तोड़ कर मैं पार करूंगी,
मैं देश की शिक्षा हर बार बनूंगी,
मैं कब सर्वश्रेष्ठ रचनाकार बनूंगी....।।2
दीपक की लौ जलाकर,
हर दिशा में रोशनी बिखेरूंगी,
छाया ना रहे अंधकार ऐसी मृदु ध्वनि छेडूंगी,
सुनाऊंगी लोगों को नवीन गाथाएं,
माता-पिता के आशीर्वाद की धाराएं,
मैं समर्पण का प्रतीक बनूंगी,
मैं कब सर्वश्रेष्ठ रचनाकार बनूंगी....।।3
- सुप्रिया साहू


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







