माँ सुनती है और सुनेगी भी।
छाती से लगाकर प्यार करेगी भी।।
हर उलझे सवालों का हल।
शांत रहकर वक्त पर करेगी भी।।
मेरी प्रार्थनाओं का परिपूर्ण।
गुरुत्व सम्भालेगी केंद्रित करेगी भी।।
उससे ही दिल मसरूफ लगता।
अपनी करुणा से प्रभावित करेगी भी।।
उसकी आँखों में ईश्वर बसता।
रास्ता देगी 'उपदेश' और दिखाएगी भी।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







