लेखिका
मैं कविता लिखती हूँ,
क्योंकि कुछ बातें कहना मुश्किल होता है,
जो ज़ुबान से नहीं कहती,
वो मैं काग़ज़ पे लिख देती हूँ...
लोग कहते हैं, ये बस लफ़्ज़ हैं,
उन्हें क्या पता,
इन लफ़्ज़ों में मेरी पूरी दुनिया बसती है,
मेरी हँसी, मेरे आँसू, मेरी कहानी बसती है...
जब दिल भारी होता है,
तो क़लम ही मेरा साथी बनता है,
रात के सन्नाटे में,
मेरा दर्द ही मेरी शायरी बनता है...
मैं चाँद को देख के मुस्कुराती हूँ,
बारिश में भीग के लिख जाती हूँ,
चाय की प्याली हाथ में लेकर,
तेरी यादों को कविता बना देती हूँ...
कुछ लोग मुझे पढ़ के भूल जाते हैं,
कुछ लोग मेरी कविता में ख़ुद को पा जाते हैं,
बस यही तो मेरी जीत है,
कि मेरे अलफ़ाज़ किसी के दिल को छू जाते हैं...
मैं मशहूर होना नहीं चाहती,
बस चाहती हूँ जब भी कोई उदास हो,
मेरी एक कविता पढ़ के कह दे,
"ये तो बिल्कुल मेरे दिल की बात है..."
Written by - Ranshi kesarwani


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







