खुदा को भला बुरा कहने से अच्छा नही लगता।
प्यार मे तड़पाने वाला शख्स अच्छा नही लगता।।
किसी का अशिष्ट व्यावहार दिल को गवारा नही।
दिल को दुखाने वाला शख्स अच्छा नही लगता।।
अगर वह प्यार से आ कर गले लगा ले 'उपदेश'।
फिर बेवजह बड़बड़ाना मुझे अच्छा नही लगता।।
सच कह रही हूँ मै फिर से वैसी ही होना चाहती।
तुमसे रूठे रहते से दिल को अच्छा नही लगता।।
- उपदेश कुमार शाक्यवार 'उपदेश'
गाजियाबाद

The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra



The Flower of Word by Vedvyas Mishra




