Dastan-E-Shayara By Reena Kumari Prajapat

Dastan-E-Shayara By Reena Kumari Prajapat


Show your love with any amount — Keep Likhantu.com free, ad-free, and community-driven.

Show your love with any amount — Keep Likhantu.com free, ad-free, and community-driven.



The Flower of WordThe Flower of Word by Vedvyas Mishra
The Flower of WordThe novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas MishraThe Flower of Word by Vedvyas Mishra
Dastan-E-Shayara By Reena Kumari Prajapat

Dastan-E-Shayara By Reena Kumari Prajapat

The novel 'Nevla' (The Mongoose), written by Vedvyas Mishra, presents a fierce character—Mangus Mama (Uncle Mongoose)—to highlight that the root cause of crime lies in the lack of willpower to properly uphold moral, judicial, and political systems...The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra

कविता की खुँटी

                    

क्या करूं?

दुनिया के किए हर वार का बड़ी ही बहादुरी से
जवाब दिया मैंने,
पर ज़िंदगी के चलाए इन बाणों का क्या करूं ?
परायों के दिए दर्द को खुशी से अपनाकर उन्हें
हरा दिया,
पर अपनों के ही दिए दर्दों का क्या करूं ?

दुनिया के विश्वासघात को सबक समझ लिया,
पर ज़िंदगी के किए विश्वासघात का क्या करूं ?
परायों की चलाई छुरी से संभल गई मैं,
पर अपनों की ही तलवार का क्या करूं ?

दुनिया की मात से कभी मात खाई नहीं मैंने,
पर ज़िंदगी जो मात दे रही है उसका क्या करूं ?
पराए मारे चाहे कितने ही ताने उससे मुझे कोई
फ़र्क नहीं पड़ता ,
पर अपने ही जो ताने मार रहे हैं उनका मैं
क्या करूं ?

दुनिया ने हमेशा बगावत की है मुझसे
और मैंने उसे हमेशा मुस्कुरा के टाल दिया,
पर ज़िंदगी जो बगावत पर उतर आई उसका
मैं क्या करूं ?
परायों ने बदनाम करना चाहा लेकिन अपने कर्मों से
नामी बनी रही,
पर अपनों की ही दी इस बदनामी का मैं क्या करूं ?

दुनिया ने मुंह फेरा मुझसे तो मैंने भी उससे
नाता तोड़ दिया,
पर अपनी ही ज़िंदगी ने मुंह फेर लिया तो
उसका मैं क्या करूं ?
कुछ परायों ने अपना बनाकर फिर पराया कर दिया
उसका मुझे कोई ग़म नहीं,
पर अपनों ने ही पराया कर दिया उसका मैं
क्या करूं ?
💐 रीना कुमारी प्रजापत 💐














यह रचना, रचनाकार के
सर्वाधिकार अधीन है


समीक्षा छोड़ने के लिए कृपया पहले रजिस्टर या लॉगिन करें

रचना के बारे में पाठकों की समीक्षाएं (2)

+

Lekhram Yadav said

सुप्रभात मेरी पयारी बहना, बहुत सुन्दर अभिव्यक्ति। करो वही जो आपका मन कहता है, बाकी सब बेमानी है। आपको सादर प्रणाम।

रीना कुमारी प्रजापत 'मनस्वी' replied

बहुत बहुत धन्यवाद आपका 🙏प्रणाम

श्रेयसी said

सच है अच्छों के साथ अक्सर यही होता है पर धैर्य के आगे सब विफल होता है 🙏🙏

रीना कुमारी प्रजापत 'मनस्वी' replied

जी बिल्कुल सही कहा आपने बहुत बहुत धन्यवाद आपका 🙏🙏

कविताएं - शायरी - ग़ज़ल श्रेणी में अन्य रचनाऐं




लिखन्तु डॉट कॉम देगा आपको और आपकी रचनाओं को एक नया मुकाम - आप कविता, ग़ज़ल, शायरी, श्लोक, संस्कृत गीत, वास्तविक कहानियां, काल्पनिक कहानियां, कॉमिक्स, हाइकू कविता इत्यादि को हिंदी, संस्कृत, बांग्ला, उर्दू, इंग्लिश, सिंधी या अन्य किसी भाषा में भी likhantuofficial@gmail.com पर भेज सकते हैं।


लिखते रहिये, पढ़ते रहिये - लिखन्तु डॉट कॉम


लिखन्तु - ऑफिसियल

निहारा - Dr. Mulla

Apr 16, 2024 | कविताएं - शायरी - ग़ज़ल | लिखन्तु - ऑफिसियल  | 👁 24,196
LIKHANTU DOT COM © 2017 - 2026 लिखन्तु डॉट कॉम
Designed, Developed, Maintained & Powered By HTTPS://LETSWRITE.IN
Verified by:
Verified by Scam Adviser
   
Support Our Investors ABOUT US Feedback & Business रचना भेजें रजिस्टर लॉगिन