क्या जी पाया है कोई
क्या, इश्क में बिछड़ कर, जी पाया है कोई
क्या तिनके सा बिखर के जुड़ पाया है कोई
कुछ लोग जीत जाते हैं हार कर हर वो बाजी
क्या इस तरह से हार के जीत पाया है कोई
चुभ जाते हैं कुछ शब्द तीर के जैसे दिल में
ऐसे दर्द से कब कहां, बच पाया है कोई
जख्म खा कर यह उम्र, गुजार देते हैं लोग
क्या इन जख्मों के सहारे जी पाया है कोई
इश्क करने वाले कब आबाद हुए हैं जहां में
बरबादियों में कहां जिन्दा रह पाया है कोई
रोज, मरता हूं तिल-तिल, इश्क में यादव
इस तरह से मर कर क्या जी पाया है कोई
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







